श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल

माननीय राज्यपाल

नाम श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल
जन्म 21 नवंबर, 1941
जन्‍म स्‍थान खरोद, विजापुर तालुका, जिला मेहसाणा।
शैक्षणिक योग्यता एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट)।
व्यवसाय सेवानिवृत्त प्राचार्य (मोहिनाबा गर्ल्‍स हाई स्कूल, अहमदाबाद) एवं समाज-सेवा।
साहित्यिक गतिविधियाँ समय-समय पर 'धरती', 'साधना' एवं 'सखी' पत्रिकाओं के लिये लेख लिखती रही।
स्‍थायी पता 'धरम', शान बंगलोस के पास, शिलज अहमदाबाद।
वर्तमान पता राजभवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ।
 

संसदीय जीवन

  • राज्य सभा सदस्य, वर्ष 1994-1998 ।
  • वर्ष 1998 मांडल विधानसभा क्षेत्र जिला अहमदाबाद से चुनकर विधायक बनी। वर्ष 1998 से 2002 शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क) एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।
  • पाटन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 से दूसरी बार विधायक बनी और गुजरात शिक्षा मंत्री लगातार चुनाव जीत नही पाते थे ऐसी मान्‍यताओं को गलत साबित किया। वर्ष 2002 से 2007 तक शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री के पद पर रहीं।
  • वर्ष 2007 में पाटन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनी। वर्ष 2007 से 2012 तक राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।
  • वर्ष 2012 में अहमदाबाद शहर के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार लगातार विधायक बनी तथा राज्‍य में सबसे अधिक वोटों से जीती। वर्ष 2012 से 2014 तक राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी विकास और शहरी आवास मंत्री रही।
  • 22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रही।
  • 23 जनवरी, 2018 से 29 जुलाई, 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं।
  • 29 जुलाई 2019, माननीया राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पद पर आसीन हुईं।

राजनै‍ति‍क गतिविधियाँ

  • 1987 में राजनीति से जुड़ी इस दौरान भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्‍यक्ष, प्रदेश इकाई की भाजपा उपाध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य जैसे महत्‍वपूर्ण पद पर रही।
  • 1992 में भाजपा द्वारा आयोजित कन्‍याकुमारी से श्रीनगर तक की एकता यात्रा में शामिल होने वाली गुजरात की एक मात्र महिला रही।कश्‍मीर में तिरंगा नही लहरा देने की आतंकवादियों की धमकी के बावजूद 26 जनवरी 1992 में श्रीनगर के लालचौक में राष्‍ट्रध्‍वज फहराने में शामिल थी।
  •  

मुख्‍यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियाँ

  • मुख्‍यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियाँ
  • सभी गरीब वर्गो के विधार्थियों को उच्‍च शिक्षा हेतु युवा स्‍वावलंबन योजना बनाई।
  • गुजरात को 100% ODF (खुले में शौच-मुक्‍त) का अभियान चलाया।
  • गुजरात को टोल टैक्‍स (गैर व्‍यावसयिक वाहनों के लिए) फ्री बनाया।
  • सभी महिलाओं के लिए कैसर की जांच एवं मुफ्त इलाज प्रारंभ किया।
  • नर्मदा के पानी को खेत तक पहुंचाने के लिए शाखा नहर, लघु नहर,उपलघु नहर के लिए सर्वसम्‍मति से जमीन संपादन का सफलता पूर्वक अभियान चलाया।
  • सबसे कम समय में 100 से ज्‍यादा नगर नियोजन योजना को मंजूरी दी।
  • विद्या सहायक योजना का पारदर्शक अमलीकरण।
  • विद्या लक्ष्मी बॉन्ड एवं विद्या दीप योजनाएं लागू की।
  • माता यशोदा अवार्ड की घोषणा की।
  • प्रक्रियात्मक सरलीकरण के लिए टेक्नोलॉजी का समुचित उपयोग।
  • 10,000 करोड़ की लागत से ग्राम रास्तों का निर्माण।

सम्‍मान/पुरस्‍कार

  • स्कूली शिक्षा के दौरान मेहसाणा जिला के स्कूल स्पोर्टस फेस्टिवल में वर्ष 1958 में 'वीर बाला' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1988 में गुजरात राज्य के 'श्रेष्ठ शिक्षक' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1990 में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर के 'श्रेष्ठ शिक्षक' सम्मान से सम्मानित हुई।
  • मोहिनाबा कन्या विद्यालय की दो छात्राओं को तैरना नही जानती थी उसके बावजूद नर्मदा नदी में डूबने से बचाने के लिए गुजरात सरकार के 'वीरता पुरस्कार' से नवाजा गया।
  • वर्ष 1999 में पटेल जागृति मंडल, मुंबई द्वारा 'सरदार पटेल पुरस्कार'।
  • वर्ष 2000 में श्री तपोधन ब्राह्मण विकास मण्डल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार।
  • वर्ष 2005 में पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' पुरस्कार दिया गया।
  • अम्बु भाई पुरानी व्यायाम विद्यालय, राजपीपला द्वारा भी सम्मानित किया गया।
  • चारुमति योद्धा अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

विदेश यात्रा

  • चौथी वर्ल्ड वूमेन्स कान्फ्रेंस बीजिंग (चीन) में भारत सरकार के दल में शामिल हुई।
  • वर्ष 1996 में भारतीय संसदीय दल के साथ बुलगारिया की यात्रा एवं फ्रांस, जर्मनी, हालैण्ड, इंग्लैण्‍ड, नीदरलैंड, अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको आदि की शिक्षा अध्ययन यात्राएँ की हैं।
  • वर्ष 2002 में कॉमन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन की गुजरात शाखा के दल के साथ नामीबिया - साउथ अफ्रीका में 48वीं कान्फ्रेंस में शामिल हुईं।
  • सितम्बर 2009 में आपने लंदन में 'विलेज इंडिया' प्रोग्राम में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया ।
  • मई 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र भाई मोदी के साथ गुजरात के व्‍यापारिक प्रतिनिधि मंडल के साथ बतौर मुख्‍यमंत्री चीन का प्रवास किया।

प्रकाशित पुस्तक

  • 'ए मने हमेशा याद रहेशे'(गुजराती संस्करण)।
  • 'प्रयास'
  • 'प्रतिबिंब'

विशेष अभिरूचि : अध्ययन, लेखन, यात्रा, जनसम्पर्क।

संस्थाएं : सहियर , ग्राम श्री।