राज्यपाल राम नाईक ने विधान भवन पर किया ध्वजारोहण

लखनऊ।

राज्यपाल राम नाईक ने आज देश के 67वें गणतंत्र दिवस पर विधान भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। फिलहाल राज्यपाल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विभिन्न झांकियों को निहार रहे हैं।

राज्यपाल राम नाइक ने विधान भवन में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। राज्यपाल की पत्नी के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके साथ मौजूद हैं। परेड के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभाग तथा स्कूल अपने विकास की झांकी निकाल रहे हैं। लखनऊ मेट्रो की झांकी को काफी सराहा गया है। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर राम नाइक ने देश के लिए अमन और चैन की कामना की। यूपी वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसके सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

आज लखनऊ में रेलवे स्टेडियम, चारबाग के सामने से परेड के बाद झांसी निकाली गई। परेड में सेना के साथ अर्धसैनिक बल, पुलिस, एनसीसी तथा स्कूलों की टोलियां भी थीं। सबसे पहले निकले सेना के टैंक को देख हर कोई रोमांचित हो रहा था। यह स्टेशन रोड, परेड हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा के बाद बापू भवन चौराहा से विधान भवन के सामने से हजरतगंज होते हुए केडी सिंह 'बाबू' स्टेडियम पर खत्म हुई।

इससे पहले राज्यपाल ने सुबह राजभवन तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

डीजीपी जावीद अहमद ने लिया सुरक्षा का जायजा

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट और तीन इस्लामिक स्टेट सुस्पेक्ट्स की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने कल खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ आईजी और अन्य आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारीयों को चौकन्ना रहने और किसी भी तरह की ढिलाई ने बरतने की हिदायत भी दी।